रायपुर-उरकुरा-मांढर सेक्शन में रेलवे द्वारा 'ऑटोमेटिक सिग्नलिंग' का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। इस तकनीकी सुधार के कारण 5 अप्रैल को बिलासपुर और रायपुर के बीच चलने वाली कई ट्रेनों पर असर पड़ेगा।
कैंसिल रहने वाली ट्रेनें
68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर
68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
इसके अलावा, गोंदिया से चलने वाली झारसुगुड़ा मेमू (68861) 5 अप्रैल को गोंदिया और बिलासपुर के बीच नहीं चलेगी और केवल बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी। वापसी में 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू बिलासपुर में ही समाप्त हो जाएगी।
गर्मी की छुट्टियों के लिए 'समर स्पेशल' ट्रेन
भीषण गर्मी और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनल (एलटीटी), मुंबई के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन कुल 9 फेरे लगाएगी।
08609 हटिया-एलटीटी स्पेशल: 20 अप्रैल से 15 जून तक हर सोमवार
08610 एलटीटी-हटिया स्पेशल: 22 अप्रैल से 17 जून तक हर बुधवार