CM विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिला आरक्षण से जुड़े “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के लोकसभा में पारित न होने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी रायपुर में सोमवार को जनआक्रोश रैली निकाली। भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में यह रैली बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक पहुंची, जहां एक बड़ी सभा का आयोजन किया गया।
महिला आरक्षण बिल पर BJP का प्रदर्शन
इस प्रदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान नेताओं ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला।
27 अप्रैल तक चलेगा विरोध अभियान
महिला आरक्षण बिल पारित न होने के बाद भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ देशभर में चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनाई है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में भी व्यापक विरोध कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
20 अप्रैल को पूरे प्रदेश में जनआक्रोश महिला पदयात्रा
23 और 24 अप्रैल को जनआक्रोश महिला सम्मेलन
26 और 27 अप्रैल को मंडल स्तर पर पुतला दहन कार्यक्रम
विशेष सत्र में पेश हुआ था बिल
महिला आरक्षण से जुड़े इस प्रस्ताव को पारित कराने के लिए केंद्र सरकार ने संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र बुलाया था। लेकिन मतदान के दौरान आवश्यक बहुमत न मिलने के कारण यह विधेयक पारित नहीं हो सका।