मध्यप्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने अपनी बहुप्रतीक्षित प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर की अनुशंसा पर टीम में संगठनात्मक अनुभव और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है। इस सूची में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से आए छात्र नेताओं की संख्या सबसे अधिक है, जो पार्टी की भविष्य की रणनीति को दर्शाती है।
विवेक शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया।
अंकित रावल को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इंदौर नगर अध्यक्ष की दौड़ में रहे नयन दुबे को प्रदेश सोशल मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त किया गया।
संगठन में प्रमुख नियुक्तियां
कार्यकारिणी में कुल 7 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं:
मृदुल मिश्रा (कटनी)
जय सूर्या (धार)
अनिल वर्मा (उज्जैन ग्रामीण)
योगेन्द्र सिंह ठाकुर (जबलपुर)
पवन शर्मा (राजगढ़)
विवेक शर्मा (इंदौर)
विश्वप्रताप सिंह (भिंड)
प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी राकेश परस्ते (डिंडोरी) और विलव जैन (रतलाम) को दी गई है।
युवा मोर्चा ने महिला नेतृत्व और तकनीकी मोर्चे पर भी नई नियुक्तियां की हैं:
श्रुति सिंह (भोपाल) – प्रदेश मंत्री
गायत्री पुरोहित (धार) – युवती नेतृत्व प्रभारी
शुभम गुर्जर और रवि शर्मा – आईटी और सोशल मीडिया प्रभारी