मध्य प्रदेश में किसानों को सहकारी संस्थाओं से जोड़ने के लिए बड़ा अभियान शुरू किया जा रहा है। विश्वास कैलाश सारंग के निर्देश पर सहकारिता विभाग 14 अप्रैल 2026 से इस महाअभियान की शुरुआत करेगा।
15 मई तक चलेगा अभियान, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य
डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर शुरू होने वाला यह अभियान 15 मई तक चलेगा। प्रदेश की 4500 से अधिक प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के माध्यम से 10 लाख से अधिक किसानों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
बी-पैक्स (PACS) की अहम भूमिका
बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख समितियाँ (B-PACS) ग्रामीण सहकारी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ये किसानों को ऋण, बीज, उर्वरक, भंडारण और विपणन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं, लेकिन अभी भी कई पात्र किसान इनसे जुड़े नहीं हैं।
आवेदन की प्रक्रिया
किसान विभागीय पोर्टल https://icmis.mp.gov.in/RCSWEB/public पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।