एमपी में इसी साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होना है। चुनाव से पहले ही बीजेपी-कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई हैं। ऐसे में एक बार फिर एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने राज्य की शिवराज सरकार पर हमला बोला हैं।
कमलनाथ ने कहा कि, क्या शिवराज सरकार के लिए युवाओं को रोजगार देने का मुद्दा भी चुनावी ऐलान तक ही सीमित है।