मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और विधायक विक्रांत भूरिया को देर रात जेल से रिहा किया गया है। विक्रांत भूरिया रोजगार दो या गिरफ्तार करो आंदोलन के बाद 13 फरवरी से भोपाल सेंट्रल जेल में बंद थे। रिहाई के बाद उन्होंने कहा कि यह संघर्ष की शुरुआत है। विक्रांत भूरिया के साथ युवा कांग्रेस नेता कुलदीप और पुष्पेंद्र भी रिहा हुए है। विक्रांत भूरिया ने पटवारी परीक्षा समेत विभिन्न विभाग और अलग-अलग ग्रुपों की हुई भर्ती परीक्षाओं में नियुक्तियां शुरू करने के सरकारी आदेश को संघर्ष की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि हमारे संघर्ष के बाद सरकार झुकी है। किसान आंदोलन की तरह पूरे देश और प्रदेश में युवाओं के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और विधायक विक्रांत भूरिया को देर रात जेल से रिहा किया गया है। विक्रांत भूरिया रोजगार दो या गिरफ्तार करो आंदोलन के बाद 13 फरवरी से भोपाल सेंट्रल जेल में बंद थे।
Comments (0)