मतदाता सूची में डुप्लीकेशन ना हो
बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया है की मतदाता सूची में डुप्लीकेशन ना हो। इसके साथ ही मृत लोगों के नाम सूची में ना रहें। जिन मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए हों उनके ईपिक कार्ड वितरित करें। इसके साथ ही कहा गया है कि सभी रिटर्निंग आफिसर अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का भ्रमण कर लें और मतदान केंद्रों पर सभी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें।जिन मतदान केंद्रों में 1500 से अधिक मतदाता हैं ऐसे मतदान केंद्रों को मतदाता की सुविधा के लिए दो भागों में विभक्त किया जाए और नया मतदान केंद्र उसी परिसर में या निकटवर्ती भवन में बनाया जाए। मतदान केंद्र पर मतदान कराने के लिए आने वाले मतदान दल और सुरक्षाकर्मियों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाये, जिससे उनका मतदान कराने में अच्छा अनुभव रहे।जरूरी निर्देश-
1- मतदाता सूची में डुप्लीकेशन ना हो इसका रखा जाएं ध्यान।
2-मृत लोगों के नाम न हो सूची में शामिल।
3-मतदाताओं को तय समय में बाँटे जाएं वोटर आईडी कार्ड।
4- सभी रिटर्निंग आफिसर अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों में जाकर बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता करवाएं पुख्ता।
5-चुनाव कार्य में लगने वाले कर्मचारियों, 80 वर्ष से अधिक की आयु के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए बैलेट की तैयारी हो ठीक तरह से।
6- सोशल मीडिया पर रखी जाएं विशेष निगरानी।
7-आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर प्रतिबंधात्मक और जिला बदर की कार्यवाही की जाए।
8-जिले में और राज्य की सीमाओं में नाके लगाकर वाहनों की सख्ती से की जाएं जांच।