सीएम शिवराज, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जन आशीर्वाद यात्रा और कार्यकर्ता महाकुंभ को लेकर जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा 33% महिलाओं का आरक्षण मिलेगा। उन्होंने कहा कि, ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही संभव हो पाया है। पहली जन आर्शीवाद यात्रा चित्रकूट से आरम्भ हुई थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की थी। पांचों यात्रा को लेकर हमने जो सोचा था उससे ज्यादा आशीर्वाद जनता का हमें मिला है।
223 विधानसभा क्षेत्रों को हमने कवर किया
पहले जब यात्रा निकालते थे तब हम नीचे की विधानसभा तक नहीं पहुँच पाते थे। 223 विधानसभा क्षेत्रों को हमने कवर किया है। हमारी यात्राओं को अपार जन समर्थन मिला है। यात्रा सबका साथ सबका विकास का मंत्र देखने को मिला। यात्रा में हमारे अल्पसंख्यक भाई बहनों का भी समर्थन मिला है। केंद्र - राज्य सरकार से जो बदलाव हुआ है उसके चलते हमे हर वर्ग का प्यार मिला है।
250 बड़ी सभाए हुई
2500 से ज्यादा स्थानों पर स्वागत हुआ। 750 - रथ सभाओ के द्वारा जनता को संबोधित किया। 250 - बड़ी सभाए हुई। यात्रा के माध्यम से 1 करोड़ लोगों से संपर्क किया गया। बीजेपी के 23 लाख 65 हजार लोगों ने मप्र मोदी के मन अभियान के माध्यम से हम से जुड़े है। 14 लाख 754 नए सदस्य बने है 8 लाख 784 महिलाएं बीजेपी की सदस्य बनी है। सीएम शिवराज ने कहा संसद में नारी शक्ति वंदन बिल सर्वसम्मति से पास करवाकर महिलाओं के साथ न्याय किया है। मध्यप्रदेश पहले राज्य था जिसने नगरीय निकायों में महिलाओं को 50 परसेंट आरक्षण दिया था। एमपी ऐसा राज्य बना जिसमे लाडली लक्ष्मी योजना बनाई और लाडली बहना योजना में 1 करोड़ 25 लाख बहनों 1 हजार और अब 1250 रुपए देने का काम किया है जिसे 3000 तक किया जाएगा। जन आशीर्वाद यात्रा को जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला है।
कांग्रेस के नेताओं का आपसी आक्रोश दिख रहा
कांग्रेस जवाब में जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है सुनते ही मन विचलित हो जाता है। इनकी यात्रा में कांग्रेस के नेताओं का आपसी आक्रोश दिख रहा है। कमलनाथ जानते थे की आक्रोश किसके खिलाफ है इसीलिए पहले दिग्विजय का पोस्टर से फोटो गायब और कमलनाथ खुद यात्रा से गायब।
हम जनसेवा का काम सदैव करते रहते है
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, हम प्रतिपक्ष रहे या सत्ता में रहे हम जनसेवा का काम सदैव करते रहते है। 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी जयंती पर होने जा रहा कार्यकर्ता महाकुंभ मील का पत्थर साबित होगा। 2003 के मप्र को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने में भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व काम किये है। मुख्यमंत्री शिवराज के नेतृत्व में मप्र में बहुत काम हो रहा है। पीएम मोदी - सीएम शिवराज के नेतृत्व में हर वर्ग का विकास हुआ है। पूरे देश मे कोरोना के समय भूख के चलते परेशान नहीं होना पड़ा। अब तक जितने प्रधानमंत्री हुए उन सब में पीएम मोदी की काम अलग है। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पीएम मोदी ने सौगात दी है वो अद्भुत है। हाथ के काम करने वालों के प्रतिभाशाली कारीगरों के लिए डाक टिकट जारी कर उन्हें सम्मान देना पीएम मोदी के व्यक्तित्व के बारे में बताता है।
Comments (0)