भोपाल, बुधनी में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियों जोरों पर है। इस बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय के बयान पर सियासी तनातनी हो गई है। बुधनी उपचुनाव के सिलसिले में एक जनसभा में कहा कि अगर कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव जीतता है तो ‘‘किसी भी गांव में एक ईंट भी नहीं रखी जाएगी।’’ उनके कथित बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसकी वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने आलोचना की । सिंह ने उन्हें इस तरह की टिप्पणी करने से बचने की सलाह दी, जबकि कार्तिकेय ने पलटवार करते हुए उनपर अपने 10 साल के मुख्यमंत्रित्व काल में "कुछ भी सार्थक नहीं करने का’ आरोप लगाया।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "कार्तिकेय, इस समय ऐसे भाषण मत दीजिए। अपने पिता से सीखिए। लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष मिलकर भारत के निर्माण में सहयोग करते हैं।