गोपीकृष्ण साहू रिपोटर/ रायपुर - assembly elections mission 2023 छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को कुछ ही महीना बचा है,जिसके बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव को होना है, जिसको लेके राजनीतिक पार्टियों में सियासत तेज हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियाँ चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं इसी कड़ी में छग कांग्रेस पार्टी 2 अक्टूबर को भरोसा यात्रा करने जा रही है। इस मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भरोसे का संकट में है सरकार पर जनता का भरोसा नहीं है। जनता ने सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।
Read More: CG NEWS : सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी कल निकालेंगे वादों की बारात, नवा रायपुर करेंगे आंदोलन,
राहुल गांधी के बिलासपुर दौरे पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने तंज कसते हुए कहा कांग्रेस की कोई भी नेता आए फर्क नहीं पढ़ना है। कांग्रेस के नेता बोल रहे थे कि बीजेपी के स्थानीय नेताओं पर भरोसा नहीं है। आज क्या बोलेंगे ? प्रियंका गांधी के जाने के बाद सामूहिक दुष्कर्म हुआ प्रियंका गांधी को छत्तीसगढ़ आके महिलाओं का आवाज बुलंद करना चाहिए।Read More: CG NEWS : सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी कल निकालेंगे वादों की बारात, नवा रायपुर करेंगे आंदोलन,
Comments (0)