सागर। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि 1 अगस्त से आज तक 169 निकायों में अध्यक्ष/सभापति के चुनाव संपन्न हुए। इसमें 151 स्थानों पर भाजपा को विजयश्री प्राप्त हुई है। लगभग 95% सफलता भारतीय जनता पार्टी को मिली है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और संगठन के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को यह अभूतपूर्व सफलता मिली है। मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार इस तरह की सफलता भारतीय जनता पार्टी को मिली है। इस तरह की जीत कभी किसी पार्टी को नहीं मिली। प्रदेश के गांव और शहरों की जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है।
निर्वाचित सभापतियों और अध्यक्षों को बधाई दी है
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि 13 अगस्त तक चलने वाली चुनावी प्रक्रिया में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में ऐसे ही परिणाम आएंगे। उन्होंने सभी निर्वाचित सभापतियों और अध्यक्षों को बधाई दी है। मंत्री श्री सिंह ने बताया कि आज 62 स्थानों पर हुए निर्वाचन में 53 स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के पार्षद अध्यक्ष/सभापति चुने गए। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि हमारे देश-प्रदेश के नागरिकों को सिर्फ यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी से ही उम्मीद है। पहले की सरकारों ने देश और प्रदेश का जो हाल किया था, उससे नागरिक डर चुके थे और उनको अब दोबार मौका देना नहीं चाहते। भारतीय जनता पार्टी सदैव जनकल्याण की भावना से चुनाव लड़ती है।
ये भी पढ़े- महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे कैबिनेट के पहले विस्तार पर,पीएम मोदी ने दी महाराष्ट्र के नए मंत्रियों को बधाई
151 स्थानों पर भाजपा के अध्यक्ष चुने गए हैं
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि अब तक 169 निकायों में हुए निर्वाचन में 151 स्थानों पर भाजपा के अध्यक्ष चुने गए हैं। 8 अगस्त को 62 में से 53, 7 अगस्त को 35 में से 32, 6 अगस्त को 37 में से 36 भाजपा के पार्षद सभापति बने। वहीं 5 अगस्त को 21 में से 18, 4 अगस्त को 8 में से 6, 3 अगस्त को 5 में से 5 और 1 अगस्त को 1 में से 1 स्थानों पर भाजपा को विजय मिली है।
Comments (0)