Bhopal: भाजपा विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारीयों में जुट गई है। बता दें कि पार्टी का बूथ सशक्तीकरण अभियान 14 मार्च से शुरू हो रहा है। इसके तहत (MP News) पार्टी 19 लाख पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति करेगी। इसमें सवा छह लाख महिला कार्यकर्ताओं को नियुक्त करने का लक्ष्य पार्टी ने रखा है। यह अभियान बूथ स्तर पर पार्टी का नया नेतृत्व खड़ा करेगा। प्रदेश में 65 हजार से अधिक बूथ हैं।
गरीब कल्याण योजना का भी किया जाएगा प्रचार
पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में देश और प्रदेश में चल रही गरीब कल्याण की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि सभी वर्गों के साथ व्यापक और सतत संपर्क करना है। फिर से बूथ विस्तारक योजना अभियान की तरह मेरा बूथ सबसे मजबूत करके का लक्ष्य पार्टी ने तय किया है।
भाजपा चला रही "मेरा बूथ-सबसे मजबूत" अभियान
दरअसल, भाजपा मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले "मेरा बूथ-सबसे मजबूत" अभियान चला रही है। पार्टी ने अब तक जो समीक्षा की है, उससे 18 हजार ऐसे बूथों का पता चला है, जहां भाजपा कमजोर है। इन बूथों को चिह्नित कर पार्टी ने अलग-अलग प्रकोष्ठ और मोर्चा को जिम्मेदारी सौंपी है।
33 प्रतिशत स्थान महिलाओं को
मंगलवार से प्रारंभ होने वाले बूथ सशक्तीकरण अभियान (MP News) में यहां बूथ कमेटी, पन्ना प्रमुख बनाएं जाएंगे। हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट शेयर के लक्ष्य को प्राप्त करने का पार्टी ने लक्ष्य तय किया है। इसी रणनीति के तहत पार्टी ने हर पन्ना कमेटी में 33 प्रतिशत स्थान महिलाओं को देने का वादा किया है।
12 हजार से अधिक बूथ विस्तारक
पन्ना समिति में सभी जाति, वर्गों की भागीदारी और महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। मंगलवार से बूथ समिति और पन्ना समिति संगठन एप के माध्यम से डिजिटलाइज की जाएंगी। दोनों समितियों के कार्यकर्ताओं की विस्तृत जानकारी उनके चित्र के साथ संगठन एप में फीड की जा रही है। इस कार्य हेतु 12,000 से अधिक बूथ विस्तारक अपने-अपने बूथ पर पहुंचेंगे।
Read More- Bhopal: शुरू हुई शराब दुकानों की निलामी के लिए ई-टेंडर प्रक्रिया, ठेकेदार हो रहे परेशान
Comments (0)