Jyotiraditya Scindia - हाल ही में आए पूर्वांचल के 3 राज्यों त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत मिला हैं। एर बार फिर इन राज्यों में बीजेपी की सत्ता में दमदार वापसी हुई हैं। इन परिणामों के बाद केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia ) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा है।
तीनों राज्य में कांग्रेस की बुरी हार के लिए राहुल गांधी जिम्मेदार हैं - Jyotiraditya Scindia
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि, इन ( त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय ) तीनों राज्य में कांग्रेस की बुरी हार के लिए और कोई नहीं, सिर्फ राहुल गांधी जिम्मेदार हैं। उन्होंने आगे राहुल गांधी के कैम्ब्रिज में बदले लुक को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, उनका कोई लुक बाकी रह गया है क्या?
राहुल गांधी को पूरे देश की जनता ने नकार दिया है
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, राहुल गांधी को पूरे देश की जनता ने नकार दिया है। मैं, उनके लुक की बात नहीं करना चाहता। इशारों - इशारों में उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, पूर्वोत्तर ( त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय ) के तीनों राज्यों के परिणाम ही बता रहे हैं कि देश की सियासी फिजां में उनकी हैसियत अब क्या है? तीनों राज्यों के चुनाव परिणाम से साफ हो गया है कि, राहुल गांधी और उनकी भारत जोड़ो यात्रा को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया।
ऐसा न हो कि 2023 तक कांग्रेस पार्टी ही न बचे
आगे बोलते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश की राजनीति पर भी बात की । उन्होंने कहा कि, एमपी में कांग्रेस की स्थिति बहुत खराब है। इसके रुझान अभी से मिलने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कुटिल मुस्कान बिखेरते हुए चुटकी ली और कहा कि, मध्यप्रदेश में साल 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसा भी हो सकता है कि, तब तक कांग्रेस पार्टी ही न बचे।
ये भी पढ़ें - MP Budget Session : भारी हंगामे के बाद मप्र विधानसभा की कार्यवाही 13 मार्च तक के लिए स्थगित
Comments (0)