रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नगरीय प्रशासन को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक न्यू सर्किट हाउस में आयोजित की जा रही है, जहां प्रदेशभर के नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद हैं।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव कर रहे समीक्षा
बैठक की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरुण साव कर रहे हैं। इस दौरान वे नगर निगम और नगर पालिकाओं के कार्यों की विस्तार से समीक्षा कर रहे हैं।
सभी निकायों के अधिकारी मौजूद
बैठक में प्रदेश के सभी नगर निगमों के कमिश्नर और नगर पालिकाओं के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) शामिल हुए हैं। अधिकारियों से जमीनी स्तर पर काम की प्रगति की जानकारी ली जा रही है।
बारिश से पहले विकास कार्यों पर जोर
बैठक में विशेष रूप से मानसून से पहले विकास कार्यों में तेजी लाने पर चर्चा हो रही है। सड़कों, नालों और बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए जा सकते हैं।
पेयजल और राजस्व पर भी फोकस
पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने और नगरीय निकायों के राजस्व संग्रहण को बढ़ाने के उपायों पर भी मंथन किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से आम जनता तक पहुंचाने पर जोर है।
स्वच्छ और सुव्यवस्थित छत्तीसगढ़ की तैयारी
बैठक में प्रदेश को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जा रही है। दो दिवसीय इस समीक्षा बैठक में योजनाओं का विस्तृत मूल्यांकन किया जाएगा।