छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए साय सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए 20 अप्रैल से स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं अब आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में भी बदलाव किया गया है। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी कलेक्टरों को आदेश जारी कर दिए हैं।
अब सिर्फ 4 घंटे होंगे संचालित
आदेश के अनुसार, अब आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ही संचालित होंगे। पहले ये केंद्र लगभग 6 घंटे तक चलते थे, लेकिन अब समय घटाकर 4 घंटे कर दिया गया है, ताकि छोटे बच्चों को तेज धूप और भीषण गर्मी से बचाया जा सके।
अभिभावकों से अपील
अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकालें। साथ ही उन्हें पर्याप्त पानी पिलाने और ठंडी एवं सुरक्षित जगह पर रखने की सलाह दी गई है।