छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है।राज्य सरकार ने वर्ष 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाशों की घोषणा कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर राज्य के सरकारी कर्मचारियों को अवकाश दिया जाएगा।
महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा पर मिलेगा स्थानीय अवकाश
इन स्थानीय अवकाशों का लाभ राज्य सरकार के अधीन कार्यरत सभी शासकीय कार्यालयों, संस्थानों और कर्मचारियों को मिलेगा। यह आदेश पूरे जिले में लागू रहेगा, जिससे संबंधित तिथियों पर सरकारी कामकाज प्रभावित रहेगा।
हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय और उप-कोषालयों पर लागू नहीं होगा। इन संस्थानों में कार्य सामान्य दिनों की तरह ही जारी रहेगा।
स्थानीय अवकाश की तिथियां
नुआखाई: 15 सितंबर 2026 (बुधवार)
महाअष्टमी: 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार)
गोवर्धन पूजा: 9 नवंबर 2026 (सोमवार)