भीषण गर्मी का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। इसी को देखते हुए छत्तीसगढ़ में राशन दुकानों के समय में बदलाव किया गया है। रायपुर कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। नए आदेश के अनुसार अब राशन दुकानें सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेंगी।
पहले से बदला गया समय
पहले राशन दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होती थीं, लेकिन अब समय में बदलाव कर इसे सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक कर दिया गया है। हालांकि दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक दुकानें बंद रहेंगी।
रविवार और सोमवार को भी खुल सकेंगी दुकानें
नए आदेश के तहत रविवार और सोमवार को भी राशन दुकानें खोली जा सकेंगी, लेकिन इसके लिए संबंधित विभाग से पहले अनुमति लेना अनिवार्य होगा।लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने यह निर्णय लिया है ताकि लोगों को गर्मी के दौरान राहत मिल सके और राशन वितरण व्यवस्था प्रभावित न हो।