छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघनतराई गांव स्थित वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। यहां बॉयलर का ट्यूब फटने से दर्दनाक दुर्घटना हुई, जिसमें अब तक 9 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है।
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई मजदूर झुलस गए हैं, जबकि 8 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि कुछ मजदूर अभी भी अंदर फंसे हो सकते हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास जारी है।
पुलिस का बयान
एसपी प्रफुल ठाकुर के मुताबिक बॉयलर ट्यूब फटने से यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि स्थिति गंभीर है और मृतकों व घायलों की संख्या बढ़ सकती है।
स्थिति गंभीर
फिलहाल राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है और प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।