भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के पुरोधा, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर पुण्य स्मरण कर उन्हें नमन किया है।
शिक्षा और समानता के जरिए महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को गति दी
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने शिक्षा और समानता के जरिए महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को गति दी। समता, न्याय और अधिकारों पर आधारित सशक्त भारत की जो नींव आपने रखी, वह आज भी राष्ट्र निर्माण का पथ प्रशस्त कर रही है। वंचितों, शोषितों और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए आपका संघर्ष और विचार हम सभी के लिए जनकल्याण की आदर्श प्रेरणा का शाश्वत स्रोत हैं।
सीएम डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल
अंबेडकर जयंती के अवसर पर इंदौर जिले के डॉ. अंबेडकर नगर (महू) में स्थित बाबा साहेब बीआर अंबेडकर की जन्मस्थली पर 14 अप्रैल को भव्य आयोजन होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल होंगे।