मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गगनयान मिशन के तहत हुए एयर ड्रॉप टेस्ट की सफलता पर खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इसे देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए अहम उपलब्धि बताया।
सोशल मीडिया X पर दी बधाई
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में गगनयान मिशन के अंतर्गत दूसरे इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट (IADT-02) की सफलता पर ISRO की पूरी टीम को हार्दिक बधाई।
गगनयान मिशन के लिए बड़ी उपलब्धि
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह सफल परीक्षण गगनयान मिशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है, जो भारत के मानव अंतरिक्ष मिशन को नई ऊंचाई देगा।
पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा भारत
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और विश्व स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।