मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दोपहर 1:15 बजे सिवनी मालवा में नर्मदापुरम-टिमरनी मार्ग (राज्य राजमार्ग-67) के उन्नयन और पुनर्निर्माण कार्य का भूमि पूजन करेंगे। यह परियोजना 72.18 किलोमीटर लंबी है और इसकी लागत 972.16 करोड़ रुपए है।
2-लेन सड़क का होगा निर्माण
यह सड़क हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (HAM) के तहत विकसित की जाएगी, जिसमें इंटरमीडिएट से 2-लेन पक्के शोल्डर सहित निर्माण किया जाएगा।
106 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री इस अवसर पर 106.34 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी करेंगे।
रोड शो में जनता से जुड़ेंगे CM
मुख्यमंत्री हनुमान मंदिर से पुराने बस स्टैंड तक आयोजित रोड शो में शामिल होंगे।
रोड शो का रूट: रेंज ऑफिस चौराहा → कल्लू चौक → नर्मदा मंदिर चौक → सराफा बाजार → गांधी चौक → जय स्तंभ चौक → पुराना बस स्टैंड
हितग्राहियों को वितरित करेंगे लाभ
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरण भी करेंगे।
विकास को मिलेगी नई रफ्तार
इस दौरे के जरिए क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया जा रहा है।