मध्यप्रदेश। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव होते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर व्यक्ति का स्वस्थ रहना न केवल व्यक्तिगत बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है।
बीमारियों से बचाव पर दिया जोर
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस हम सभी को बीमारियों से बचाव और उत्तम स्वास्थ्य के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी दिनचर्या में स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और जागरूकता फैलाएं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही एक स्वस्थ और जागरूक समाज का निर्माण संभव है।