मध्य प्रदेश में मिशन 2028 में जुटी कांग्रेस अब संगठन को मज़बूत करने के लिए नए प्रयोग कर रही है। पार्टी ने टैलेंट हंट के ज़रिए प्रवक्ता, रिसर्च कोऑर्डिनेटर और सोशल मीडिया टीम के लिए पढ़े-लिखे, प्रोफेशनल युवाओं को जोड़ने की पहल की है। प्रदेशभर से करीब 5000 आवेदन आए हैं, जिनमें से 1000 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर इंटरव्यू किए जा रहे हैं। इस प्रक्रिया में इंजीनियर, वकील, लेखक, कवि, प्रोफेसर, डेटा साइंटिस्ट और आईआईटी पासआउट युवा शामिल हैं।
IIT पासआउट स्वराज बोले - कांग्रेस मेरी शिक्षा और नॉलेज को समझेगी
सीधी जिले के चुरहट निवासी स्वराज सिंह बघेल ने बताया कि वे आईआईटी रुड़की (2012 बैच) से पासआउट हैं। कॉर्पोरेट सेक्टर में काम और यूपीएससी की तैयारी के बाद वे कांग्रेस से जुड़े।स्वराज का कहना है कि उनके पिता जिला जज रहे हैं और मां रिटायर्ड प्रोफेसर। बचपन से उन्हें संविधान और अभिव्यक्ति की आज़ादी (अनुच्छेद 19(1)(a)) का महत्व सिखाया गया।
सिविल सर्विस टीचर बोले- संघर्ष के दौर में कांग्रेस का साथ देना चाहता हूं
सिविल सर्विस शिक्षक स्वतंत्र सिंह चौहान ने कहा कि वे वर्षों से देशभर में युवाओं को सिविल सर्विस की तैयारी करा रहे हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही वह पार्टी है जिसने संविधान, संवैधानिकता और संविधानवाद की स्थापना की और आज जब पार्टी संघर्ष के दौर से गुजर रही है, तब योगदान देना और भी ज़रूरी हो जाता है।
वकील बोले - 2004 से पार्टी में काम मांग रहा हूं, अब उम्मीद जगी
विदिशा के कवि और लेखक एडवोकेट महेंद्र वर्मा ने प्रदेश प्रवक्ता पद के लिए आवेदन किया है। वे छात्र राजनीति के समय से से जुड़े रहे हैं।उनकी तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं - गुनगुनाओ गांधी, महानता को नमन और गांधी तेरे नाम।
नेशनल टेनिस खिलाड़ी प्रांजल बोले - देश के लिए कुछ करना है
ग्वालियर के प्रांजल तिवारी, जिन्होंने से एमबीए किया है, ने बताया कि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टेनिस खेल चुके हैं।भारत लौटने के बाद उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया और मप्र युवा कांग्रेस चुनाव 2025 में प्रदेश महासचिव का चुनाव जीता।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव के अनुसार, टैलेंट हंट की शुरुआत ग्वालियर से हुई थी। विभिन्न जिलों के क्लस्टर बनाकर इंटरव्यू लिए जा रहे हैं, जिनमें भोपाल भी शामिल है। उन्होंने बताया कि पहली बार किसी राष्ट्रीय पार्टी ने इस तरह का मंच दिया है, जिससे युवाओं में खासा उत्साह है।