नई दिल्ली: महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासत तेज हो गई है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 21 अप्रैल को देशभर में बड़ा अभियान चलाने का ऐलान किया है।
29 शहरों में एकसाथ प्रेस वार्ताएं
पार्टी देश के 29 बड़े शहरों में एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस और संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस दौरान महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर सरकार को घेरा जाएगा।
परिसीमन पर कांग्रेस का काउंटर अटैक
कांग्रेस आज से परिसीमन को लेकर केंद्र सरकार पर हमला तेज करेगी। पार्टी का कहना है कि महिला आरक्षण को लेकर सरकार की नीयत और रणनीति पर सवाल उठाए जाएंगे।
महिला नेता संभालेंगी मोर्चा
देशभर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी की प्रमुख महिला नेता शामिल होंगी:
- रागिनी नायक – भोपाल
- दीपिका पांडे सिंह – पटना
- रजनी पाटिल – अहमदाबाद
- सुप्रिया श्रीनेत – देहरादून
- शोभा ओझा – दिल्ली
- अल्का लांबा – जयपुर
- पूजा त्रिपाठी – जोधपुर