एमपी कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने जनता से एक अजीब अपील की है। उन्होंने कहा कि, जनता इकट्ठी होकर उन्हें गधे पर बैठाया। फिर शहर भर में उनका जुलूस निकाले और आखिरी में उन्हें श्मशान तक ले जाकर पूजा-पाठ कराया जाए। कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का मानना है कि, क्षेत्र के मुखिया को गधे पर बिठाकर घुमाया जाए और आखिरी में श्मशान पहुंचकर पूजा प्रार्थना की जाए तो तत्काल बारिश हो जाती है।
कांग्रेस विधायक ने आगे कहा कि, इस क्षेत्र के मुखिया यानी विधायक को गधे पर बैठाकर गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाले तो इंद्रदेव प्रसन्न होंगे और बारिश जरूर होगी।