जन्माष्टमी का पर्व गुरुवार को पूरे मध्य प्रदेश में उत्साह से मनाया गया। भोपाल सहित सभी जिलों में मंदिरों में पर्व को लेकर धूम मची हुई थी। सीएम हाऊस में भी जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी एक से बढ़कर एक सुमधुर भजन गाए। कार्यक्रम के दौरान पत्नी साधना सिंह चौहान, पुत्र कार्तिकेय और कुणाल भी मौजूद रहे। इस आयोजित कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी पर्व की बधाई दी।
राजधानी भोपाल में मटकी फोड़ का आयोजन हुआ। नेहरु नगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फिल्म अभिनेता गोविंदा भी भोपाल पहुंचे।