MP - एमपी में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सभी दलों ने अपनी- अपनी तैयारियों में धार देना शुरु कर दिया हैं। चुनावी साल में कांग्रेस और बीजेपी के साथ ही आम आदमी पार्टी भी मप्र में अपनी ताकत दिखाने की तैयारी में हैं। पंजाब के बाद आप पार्टी मप्र में भी संभावनाएं तलाश रही हैं। इसी को लेकर आप पार्टी राज्य की (MP ) राजधानी भोपाल में एक बड़ा कार्यक्रम करने जा रही हैं।
MP में आप 4 मार्च से चुनाव का आगाज करेगी
आपको बता दें कि, आम आदमी पार्टी भी आगामी 14 मार्च से प्रदेश में चुनाव का आगाज करेगी। इसी कड़ी में 14 मार्च को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान हुंकार भरेंगे। इसकी जानकारी आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने दी हैं। राज्य में कांग्रेस और बीजेपी को कड़ी टक्कर देने की तैयारी के साथ आम आदमी पार्टी यहां से चुनावी शंखनाद करने वाली है।
सीएम केजरीवाल और सीएम मान चुनाव का शंखनाद करेंगे
आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, राजधानी भोपाल में विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने सीएम अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान आएंगे। मार्च के अंत से पार्टी के एमपी संगठन गठन की घोषणा की शुरुआत होगी। इस दौरान उन्होंने यह भी जानकारी दी कि, राज्य के गांव-गांव तक संगठन बनाया जा रहा है। पार्टी प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारेगी।
हमें कानून पर पूरा विश्वास है
आप के सीनियर नेता मनीष सिसोदिया पर हुई कार्रवाई को लेकर पाठक ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, दिल्ली, पंजाब और गुजरात ने नतीजों से बीजेपी बौखलाई है। बौखलाहट के चलते सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को जेल भेजा गया। उन्होंने कहा कि, हमें कानून पर पूरा विश्वास है। अदालत में दूध का दूध और पानी का पानी होगा।
ये भी पढ़ें - CM Bhupesh : होली से पहले भूपेश सरकार कर्मचारियों के लिए खुशियों का पिटारा खोल सकती है
Comments (0)