केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह CAPT के आयोजन में शामिल हुए। कान्हासैया स्थित केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी (Central Academy For Police Training- CAPT) में 48वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस का आयोजन है। मंच पर CM शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी साथ हैं। शाह ने जम्मू कश्मीर में मुठभेड़ में शहीद हुए सतना के जवान शंकर प्रसाद पटेल को श्रद्धांजलि दी।
स्टेट हैंगर पर CM शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय गृह मंत्री शुक्रवार सुबह 10.30 बजे विशेष विमान से राजाभोज एयरपोर्ट (स्टेट हैंगर) पर विशेष विमान से उतरे। स्टेट हैंगर पर CM शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर और दूसरे कैबिनेट मंत्रियों ने शाह का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल भी शाह के साथ आए।
शाह एक दिन में तीन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे
अमित शाह शुक्रवार को 8 घंटे भोपाल में बिताएंगे। शाह एक दिन में तीन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। CAPT में कार्यक्रम समाप्ति के बाद यहां से सीधे CM हाउस पहुंचेंगे। दोपहर 1.30 बजे वहीं लंच करेंगे।
ये भी पढ़े-
230 विधानसभा सीटों में से 87 पर आदिवासी वोटर अपना प्रभाव रखते हैं
अमित शाह के दो कार्यक्रम सबसे अहम हैं। पहला- दोपहर 2.30 बजे जंबूरी मैदान में तेंदूपत्ता संग्राहकों का सम्मेलन और दूसरा- शाम 4.45 बजे लिंक रोड नंबर दो से भाजपा कार्यालय तक का दो किमी लंबा शो। दोनों कार्यक्रमों को आगामी विधानसभा चुनाव-2023 से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रदेश की 2 करोड़ आबादी आदिवासी है। 230 विधानसभा सीटों में से 87 पर आदिवासी वोटर अपना प्रभाव रखते हैं। चुनाव मोड में आई BJP इनके बीच अपनी जमावट मजबूत करने में जुटी है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कुछ देर में पहुंचेंगे भोपाल,जानिए मिनट-टू मिनट कार्यक्रम
Comments (0)