छत्तीसगढ़ में कल से फिर मौसम बदलने वाला है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को दिन में गर्मी का अहसास होगा। वहीं राहत में हल्की ठंड रहेगी। इसके बाद कल यानी बुधवार 25 जनवरी से फिर मौसम बदल जाएगा। हालांकि बस्तर के इलाके के टेंप्रेचर में कोई बदलाव नहीं होगा।
प्रदेश के कुछ जिलों में दिन का पारा 5 डिग्री से ज्यादा
गुरुवार को रायपुर में दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी के चलते दिन के समय में गर्मी का अहसास होने लगा है। प्रदेश के सभी जिलों में दिन का पारा सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया गया। इसी के चलते रात में भी ठंड का असर कम था। साथ ही रात का पारा भी सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया गया।
सरगुजा संभाग में फिर बढ़ेगी ठंड
मौसम में अचानक फिर से बदलाव हो रहा है। सरगुजा संभाग में असर होगा। फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। सरगुजा संभाग में तापमान में गिरावट के साथ ठंड फिर से बढ़ेगी।
Comments (0)