मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिंडौरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। डॉ. मोहन यादव ने प्रत्येक मृतक के परिवार को ₹4.50 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को अन्य सरकारी योजनाओं के माध्यम से भी पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि NH-45 पर ग्राम किकरा तालाब के पास हुई यह दुर्घटना बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।
5 लोगों की दर्दनाक मौत
यह हादसा गाड़ासरई थाना क्षेत्र में हुआ, जहां एक कैप्सूल कंटेनर और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया गया है।
पुलिस जांच जारी
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।