मध्य प्रदेश में शीतलहर के चलते स्कूलों के समय में बदलाव हुआ है। ग्वालियर और भिंड में स्कूलों की टाइमिंग में परिवर्तन किया गया है। छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी किया गया है। भिंड में शीतलहर के कारण कक्षा केजी से लेकर कक्षा 12वीं तक विद्यालयों के समय में परिवर्तन हुआ है। वर्तमान में शीतलहर के कारण भिण्ड जिले में तापमान गिर रहा है। इसीलिए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये जिला अन्तर्गत संचालित सभी शासकीय, अर्द्ध शासकीय, निजी विद्यालयों के कक्षा के.जी. नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्रों को सुबह की पाली में संचालित किये जाने वाले विद्यालयों का समय सुबह 10 बजे के बांद संचालित किए जाएंगे। परीक्षाओं का संचालन यथावत रहेगा। यह आदेश 31 जनवरी 2025 तक लागू रहेगा।
मध्य प्रदेश में शीतलहर के चलते स्कूलों के समय में बदलाव हुआ है। ग्वालियर और भिंड में स्कूलों की टाइमिंग में परिवर्तन किया गया है। छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
Comments (0)