Kawasi Lakhma - छत्तासगढ़ में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। जिसको लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस और बीजेपी ने तैयारों को धार देना भी शुरू कर दिया हैं। बीजेपी-कांग्रेस ने चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोक दी हैं। अब आम आदमी पार्टी भी प्रदेश में अपने लिए संभावना तलाश रही हैं। जिसको लेकर दिल्ली के सीएम केजरीवाल आज प्रदेश दौरे पर आने वाले हैं। जिसको लेकर आप कार्यक्रताओं में काफी जोश है। केजरीवाल के दौरे को लेकर राजनीति भी होने लगी है। आबकारी मंत्री कवासी लखमा (Kawasi Lakhma) ने केजरीवाल के दौरे को लेकर निशाना साधा है।
केजरीवाल छत्तीसगढ़ को क्या देगा झाड़ू - Kawasi Lakhma
आबकारी मंत्री कवासी लखमा का बयान ने केजरीवाल के छग दौरे और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम पर कहा कि, वो ( केजरीवाल) वोट पाने के लिए कुछ भी बोलेंगे। पंजाब में समर्थन मूल्य से ज्यादा खरीदी कर रहे है क्या? दिल्ली की सरकार को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ की सरकार कोरोना काल के वक्त सबकी मदद की है। मंत्री लखमा ने तंज कसते हुए कहा कि, केजरीवाल छत्तीसगढ़ को क्या देगा झाड़ू।
मुख्यमंत्री भूपेश देश के नंबर वन मुख्यमंत्री है
मंत्री कवासी लखमा ने आगे केजरीवाल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि, अनाज का अपमान करने वाली पार्टी के लिए यहां जगह नहीं है। रास्ता नहीं है छत्तीसगढ़ में आने के लिए। वहीं सीएम बघेल द्वारा पेश किए जाने वाले बजट पर मंत्री लखमा ने कहा कि, हमारे मुख्यमंत्री देश के नंबर वन मुख्यमंत्री है। बजट का पिटारा जनता के हित में होगा। किसान खुश होगा, जनता खुश होगी। किसान मजबूत है तो सभी मजबूत है। छत्तीसगढ़ के हित में बजट का पिटारा खुलेगा। वहीं अजय चंद्राकर के बजट वाले बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि, हाथ– पैर, सब हिल रहा था सदन में, उसे खुद इस बार टिकट नहीं मिलेगा। जनता इनको गंभीरता से नहीं लेती। हिलने वालों का क्या भरोसा।
भाजपा के पास मुद्दा नहीं है
सीएम द्वारा सर्वे करने की घोषणा पर मंत्री कवासी लखमा ने कहा कहा कि, भाजपा के पास मुद्दा नहीं है। मोर आवास मोर अधिकार पर सरकार काम कर रही है, 2011 में सर्वे हुआ, हर 10 साल में सर्वे होना था, लेकिन 13 साल में सर्वे नहीं हुआ। किसको झूठ बोल रहे है। अब तक वह सर्वे नहीं कर पाए। उन्होंने आगे बघेल सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि, गांधी के रास्ते पर चलने वाली हमारी पहली सरकार है। सभी हितग्राहियों को पक्का मकान देंगे।
ये भी पढ़ें - Chhattisgarh: सीएम अरविंद केजरीवाल आज छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर, रैली को करेंगे संबोधित
Comments (0)