रायपुर -assembly elections 2023 छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया
है जिसको लेकर राजनीतिक पार्टियों में सियासी गलियारे गरमाया हुआ है। सभी राजनीतिक पार्टियों के चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज से विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रियाशुरू हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा,कांग्रेस अब-तक अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर पाई है। चुनावी मैदान खाली है,इससे पता चलता है,कि कांग्रेस डरी हुई है। कांग्रेस के सिर में फुटव्वल चल रहा है। वही आज से नामांकन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। भाजपा ने अपने सभी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने 19 प्रत्याशियों के नाम पहले चरण में घोषित कर दिए है।
MP/CG
Comments (0)