मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव से पहले बयानबाजी का दौर जारी है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री व नरसिंहपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद सिंह पटेल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा हैं। जातिगत जनगणना को लेकर उन्होंने कहा कि जिनकी जाति धर्म का पता नहीं वह देश में जहर फैलाने का काम कर रहे है।
नाविक मांझी संवाद के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे
दरअसल, शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल नर्मदा नदी के किनारे बसे सागुन घाट गांव में नाविक मांझी संवाद के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान ग्रामीण अंचल के लोगों ने प्रहलाद पटेल का स्वागत किया। प्रहलाद पटेल ने इसी गांव के मल्लाह समाज के घर रात गुजारी और खाना भी खाया। इस कार्यक्रम में देर रात केंद्रीय मंत्री व मध्यप्रदेश के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सिंह यादव का भी आगमन हुआ।ये हैं असली भारत
वहीं इस दौरान प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने जातिगत जनगणना को लेकर कहा कि जिनकी जाति धर्म का पता न हो वह देश में जहर फैलाने का काम करते हैं। ग्रामीण अंचल में रहने वाले लोगों को लेकर प्रहलाद पटेल ने कहा कि ये है उनका सामर्थ्य, मैं यहां रात्रि विश्राम कर रहा हूं ये हैं असली भारत जो कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को कभी समझ में नही आ सकता है।Read More: मध्य प्रदेश में सिर्फ एक परिवार के लिए चुनाव आयोग ने बनाया पोलिंग बूथ, जानें क्या है वजह
Comments (0)