MP NEWS : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने आवास पर मीडिया से चर्चा की। (MP NEWS) इस दौरान उन्होंने बताया कि, मप्र बीजेपी ने डिजिटल बूथ बनाने का काम किया। 62 हजार से ज्यादा बूथ डिजिटलाइज्ड किया। वीडी शर्मा ने बताया कि, इस अभियान पार्ट- 2 में बीजेपी बूथ पर होगी। मुख्यमंत्री, अध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कार्यकर्ता शक्ति केंद्र पर रहेंगे। 14 मार्च से 24 मार्च तक अभियान चलाया जायेगा।
पन्ना समिति में 33 प्रतिशत महिलाओं को जोड़ेंगे - वीडी शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, हमने तय किया है कि, अर्ध पन्ना प्रमुख बनेंगे और 19 लाख कार्यकर्ता बूथ पर होंगे। बूथ पर हम अध्यक्ष, महामंत्री और बीएलए बना रहे है। साथ एक महिला प्रमुख भी बूथ पर इंचार्ज होगी। महिलाओं को आगे लाने का प्रयास कर रहें हैं, इसलिए पन्ना समिति में 33 प्रतिशत महिलाओं को जोड़ेंगे। उन्होंने इस दौरान यह भी बताया कि, 27 मार्च को भोपाल आएंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और नवरात्रि में होगा नए बीजेपी कार्यालय का भूमिपूजन। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भूमिपूजन करेंगे। 27 मार्च से नए कार्यालय निर्माण कार्य की होगी शुरुआत।
कांग्रेस झूठ और कपट की राजनीति करती है
कांग्रेस द्वारा 13 मार्च को राजभवन करेंगी इसको लेकर वीडी शर्मा ने कहा कि, राजभवन का घेराव करके कांग्रेस दिखाना चाहती है कि, कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं हैं। कांग्रेस झूठ और कपट की राजनीति करती है। कांग्रेस को राज्यपाल का सम्मान करना चाहिए। पहली बार जनता के साथ खड़े रहने वाले राज्यपाल मिले है। जनता जानती है कि, कौन उनके साथ खड़ी हैं। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छिंदवाड़ा दौरे को लेकर वीडी शर्मा ने कहा कि, 25 मार्च को छिंदवाड़ा दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह आ रहे हैं। जहां हम छिंदवाड़ा जीतने के काम की शुरुआत करेंगे।
ये भी पढ़ें - CM Bhagwant Mann ने केंद्रीय बजट को लेकर BJP पर साधा निशाना, बोले- ‘पंजाब की हितैषी नहीं है केंद्र सरकार’
Comments (0)