विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भाजपा ने अपने सारे पत्ते फेंकने शुरु कर दिए हैं। प्रदेश में सबसे अधिक वोटर युवा हैं। नए वोटर की तादाद भी अच्छी है। पार्टी ने अब यूथ विंग को लुभाने के लिए अपने संगठन को लगा दिया है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा 15 मई से 15 जून तक युवाओं को जोड़ने प्रदेश भर में अभियान चलाने जा रही है।
कार्यक्रमों के अंतर्गत युवा मोर्चा यूथ कनेक्ट अभियान शुरु करने जा रहा है
भाजपा के पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म शताब्दी वर्ष में मनाए जा रहे कार्यक्रमों के अंतर्गत युवा मोर्चा यूथ कनेक्ट अभियान शुरु करने जा रहा है। युवाओं को जोड़ने तीन प्रमुख कार्यक्रम आयोजित होने हैं। भाजयुमो के संभागीय बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने इसकी जानकारी दी। बताया कि जल्द ही संभागीय समिति का गठन किया जाएगा। सभी मंडलों में यूथ कनेक्ट कार्यक्रम होंगे। 15 मई से 22 मई तक भाषण प्रतियोगिता होगी। सोशल मीडिया कैंपेन 23 मई से 27 मई तक पांच दिन होगा। संभागीय युवा सम्मेलन 5 जून से 15 जून तक संभाग केंद्र पर आयोजित किया जाएगा।
ये भी पढ़े-बीजेपी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल होंगे पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़
आज का युवा भारत को विश्वगुरु बनाने को संकल्पित है
अध्यक्ष वैभव पवार ने कहा कि देश का नेतृत्व करने के लिए लोग भाजपा को देख रहे हैं। देश की आधी से ज्यादा जनसंख्या युवा है। आज का युवा भारत को विश्वगुरु बनाने को संकल्पित है। ऐसे में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वो ज्यादा से ज्यादा युवाओं को भाजपा से जोड़े। संभागीय बैठक में प्रदेश महामंत्री राहुल तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवम तिवारी, पूजा देवी सिंह, रामपटेल, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, ग्रामीण अध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल समेत कई लोग मौजूद रहे।
Comments (0)