मध्य प्रदेश में बीते कई दिनों से आसमान से बरस रही आफत से आज थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुासर फिलहाल सिस्टम कमजोर हुआ है, जिस कारण अति भारी बारिश से हल्की राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को नर्मदापुरम, बड़वानी, अलीराजपुर, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर और नीमच में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य प्रदेश में बीते कई दिनों से आसमान से बरस रही आफत से आज थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।