मैंने सरकार नहीं अपना परिवार चलाया है। यह प्रदेश मेरा परिवार है। प्रदेश में जाति, धर्म का भेद किए बिना सरकार चलाई है। भाजपा की बनाई योजनाओं का सबको समान रूप से लाभ मिला है। लाड़ली बहना योजना का हक सभी धर्म की बहनों को बराबर से मिल रहा है। बहनें तो बहनें होती हैं, उनमें भेद नहीं किया जा सकता है। मेरी हर बहन आगे बढ़े, उनके बच्चे सुखी रहें। उनके सारे दुख और दर्द दूर किए जाएं, हमने यह भाव रखकर सरकार चलाई है। मध्य प्रदेश में यह कानून बनाया कि यदि मासूम बेटियों के साथ कोई गलत हरकत करेगा तो सीधे फांसी के फंदे पर लटका दिया जाएगा। ऐसे जल्लाद को नहीं छोड़ा जाएगा। यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आचार संहिता लगने के बाद राजधानी में प्रचार के तीसरे दिन शुक्रवार को गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो के दौरान कही।

Comments (0)