रायपुर - Statement of former minister Ajay Chandrakar छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को कुछ ही महीना बचा है,जिसके बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव को होना है, जिसको लेके राजनीतिक पार्टियों में सियासत तेज हो गई है। राजनीतिक पार्टियों में आरोप - प्रत्यारोप दौर जारी है। इसी बीच 20 से अधिक सीट दिए जाने वाले बयान पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने तंज कसा है। कहा है कि कांग्रेस को महिलाएं ही चलाती हैं, सोनिया गांधी, इंदिरा गांधी, प्रियंका गांधी तो जाहिर हैै महिलाओं पर ही फोकस रहेगा। लेकिन ये सब सिर्फ श्रेय लेने के लिए किया जा रहा है।
उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पर क्या भरोसा करना? कभी बोलते हैं हारने वाले को टिकट नही देंगे, कभी बोलते हैं महिलाओं को देंगे। अभी तक सूची जारी नही हुई हैं, अब नया फंडा ले आए हैं। थैली का वजन देख रहे हैं, जिसकी थैली में ज्यादा वजन उसको टिकट देंगे। बहरहाल कांग्रेस गंभीर रूप से रहती तो महिला आरक्षण बिल कब का ले आती।
Comments (0)