CG NEWS : फिंगेश्वर। जिले के कुरुसकेरा शासकीय स्कूल में शिक्षकों की कमी के चलते पढ़ाई ठप है। यहां 5 कक्षाओं के लिए केवल 2 शिक्षक है। बच्चों और पालकों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया। इस स्थिति में पुलिस बुलानी पढ़ गई। बच्चों के पलकों ने इसके विरोध में एकजुट होकर बैठक की। इसके बाद आज स्कूल के गेट में तालाबंदी कर नाराज विद्यार्थियों और उनके ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी कर शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। इसकी सूचना के बाद भी कोई अधिकारी सुध नही लिया। विद्यार्थियों और पलकों का कहना है कि हमारी मांग पूरी नही होने तक ताला बंद रखेंगे।
छत्तीसगढ़