MP News - मध्यप्रेदश कांग्रेस के संगठन में सब-कुछ सही नहीं चल रहा है। विधायक जीतू पटवारी ने एक बार फिर खुद को प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बताया है। (MP News) जबकि, प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष को लेकर असमंजस की स्थिति है। आपको बता दें कि, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने संगठन चुनाव के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष और महामंत्री की ही नियुक्ति की है। न तो प्रदेश का संगठन स्थिति स्पष्ट कर पा रहा है। वहीं प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल को केंद्रीय संगठन ने इस संबंध में कोई दिशानिर्देश दिए हैं।
जीतू ने खुद को कार्यकारी अध्यक्ष बताया
विधायक जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने खुद के लिए प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद का उपयोग किया है। आपको बता दें कि, जीतू पटवारी ने सीएम शिवराज सिंह को ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान की जानकारी देते हुए तत्काल सर्वे कराकर किसानों को राहत देने और 3 हजार रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य देने की मांग की है।
बीजेपी ने कसा तंज
बीजेपी प्रवक्ता डा.हितेष वाजपेयी ने कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के खुद को कार्यकारी अध्यक्ष बताए जाने पर तंज सका है। उन्होंने कहा कि, जीतू पटवारी वाकई में कांग्रेस के अध्यक्ष बनने लायक है, जिन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ को चुनौती दे रखी है। वे पहले ही कह चुके हैं कि, मेरी नियुक्ति राहुल गांधी ने की है और मुझे हटाए जाने के कोई निर्देश नहीं मिले हैं।
कांग्रेस का पत्र को लेकर किनारा
वहीं इस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, केंद्रीय संगठन ही इस बारे में स्थिति स्पष्ट कर सकता है। अभी प्रदेश उपाध्यक्ष और महामंत्री की नियुक्तियां की गई हैं।
ये भी पढ़ें - Gautam Adani Net Worth: गौतम अडानी की संपत्ति में आया उछाल, अरबपतियों की लिस्ट में की धमाकोदार वापसी
Comments (0)