मध्यप्रदेश कांग्रेस के युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने झाबुआ से भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी भानु भूरिया पर गंभीर आरोप लगाए है। विक्रांत भूरिया ने कहा कि, भानु भूरिया को भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया हैं, वो जिले में अधिकारी-कर्मचारियों से वसूली करते हैं। आपको बता दें कि, इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव का समय नजदीक आते ही नेताओं के बीज जुबानी जंग तेज हो गई हैं।
विक्रांत भूरिया ने भानु भूरिया पर बोला हमला
कांग्रेस नेता विक्रांत भूरिया ने कहा कि, यहां बीजेपी नहीं भानु जनता पार्टी हैं। इसमें सिर्फ और सिर्फ भानु भूरिया का काम होगा, क्योंकि सभी पद तो भानु भूरिया के परिवार को दिया जा रहा है। जबकि, मोदी जी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं कि, एक परिवार को इतने सारे पद नहीं देना है तो फिर ये क्या है। उन्होंने आगे पत्रकारों से बातचीत में बीजेपी उम्मीदवार पर कई आरोप लगाई और कहा कि, ये सब जानते है कि, भानु भूरिया सबसे बड़ा वसूली करने वाला भूरिया हैं। अधिकारियों से, शिक्षकों से, पटवारियों से, सचिवों से वसूली करता हैं। यहीं नहीं इसके अलावा कांग्रेस नेता ने बीजेपी नेता भानु को दारू माफिया तक करार दे दिया।
BJP ने झाबुआ से भानु भूरिया को उम्मीदवार बनाया
आपको बता दें कि, हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2023 के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 39 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। वहीं झाबुआ से भाजपा ने जिला अध्यक्ष भानु भूरिया को चुनावी रण में उतारा है। इसके अलावा पेटलावद से निर्मली भूरिया को मैदान में उतारा है।
Comments (0)