PM Modi Chhattisgarh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70 दिन के भीतर दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरा बन रहा है।रायगढ़ जिले के कोड़ातराई में 14 सितंबर को दोपहर 2:50 बजे प्रधानमंत्री का आगमन होगा. पीएम मोदी रायगढ़ के जिंदल एयरस्ट्रीप पर लैंड करेंगे. इसके बाद सीधे हेलीकॉप्टर से सभा स्थल कोड़ातराई जाएंगे.जहां 3 बजे हजारों करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास कार्यक्रम होगा. इसके बाद वहीं पर 3: 25 बजे से पीएम मोदी की बड़ी आम सभा होगी गुरुवार दोपहर मध्य प्रदेश से सीधे पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला पहुंचेंगे रायगढ़ में पीएम मोदी की विशाल जनसभा की तैयारी में बीजेपी की पूरी टीम जुट गई है। लाखों लोगों की भीड़ जुटाने की भी तैयारी की जा रही है। इसके अलावा बिलासपुर संभागके 24 विधानसभा सीटों पर बीजेपी की नज़र है क्योंकि 2018 विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बिलासपुर संभाग में बड़ी हार का सामना करना पड़ा था।
CG