एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पीसीसी चीफ कमलनाथ के 2023 मॉडल वाले बयान पर करारा जवाब दिया है। वीडी शर्मा ने कहा कि, कमलनाथ आप 2023 के मॉडल नहीं, 1983 सिख दंगे के मॉडल जरुर हैं। आपकी सरकार दिग्विजय सिंह के इशारों में चल रही थी, उस दौरान गरीबों के हक्क और अधिकार छीनने के मॉडल जरुर हैं।
कांग्रेस के नेता ने प्रियंका गांधी से झूठा ट्वीट करवा दिया
वीडी शर्मा ने आगे कहा कि, ग्वालियर में प्रियंका गांधी ने सभा की थी। जिसमें घोटालों की लिस्ट गायब हो गई थी। पीसीसी चीफ द्वारा बीजेपी सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी करने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने पलटवार करते हुए कहा कि, जो आरोप पत्र कमलनाथ ने जारी किया है, वो किसका है, कहां है। उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस के नेता ने प्रियंका गांधी से झूठा ट्वीट करवा दिया। ज्ञानेन्द्र शर्मा कहां है कौन है। कमलनाथ ने अपने पूरे नेतृत्व को झूठा साबित कर दिया।
करप्शन की दुकान कांग्रेस है
उन्होंने आगे कांग्रेस के भ्रष्टाचार की गिनती कराते हुए कहा कि, करप्शन की दुकान कांग्रेस है। वेयरहाउस घोटाला किसने किया, प्राइवेट वेयर हाउस बना कर अपने लोगों को फायदा किसने पहुंचाया, 100 करोड़ का कृषि उपकरण घोटाला किया। सब्सिडी का पैसा किसानों के खाते में नहीं डाला, 281 करोड़ की गड़बड़ी किसने की थी। कमलनाथ के OSD मृगलान, कृपलानी ने की थी। भांजे रतुल पुरी के घरों में कार्रवाई किसने की थी। वीडी शर्मा ने कहा कि, ये सभी आरोप कमलनाथ की सरकार में उनके आदमियों ने ही लगाए थे।
वीडी शर्मा ने गिनाई कांग्रेस सरकार के घोटाले
वीडी शर्मा ने आगे कहा कि, 1350 करोड़ की टैक्स चोरी किसने की थी। अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला किसने किया था। रतुलपुरी कौन हैं, प्रदेश की जनता जानना चाहती है। ट्रांसफर घोटालों का तो कांग्रेस सरकार का रिकार्ड है ही। सिंचाई परियोजनाओं का घोटाला किसने किया था, कमलनाथ ने किया था। उन्होंने आगे कहा कि, बिना काम शुरु किए 877 करोड़ का पेमेंट किसने किया। जनसंपर्क घोटाला किसने किया। मोबाइल घोटाला किसने किया, 63 करोड़ का पेमेंट बिना मोबाइल खरीदे पेमेंट हुआ था। आइफा घोटाला किसने किया, उद्योगपतियों पर दबाव डाल कर बृजक्राफ्ट कंपनी को फायदा पहुंचाया गया था।
Comments (0)