मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लोगों को ठंड से राहत है। सर्द हवाओं की रफ्तार धीमी हो गई है, इसलिए तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि अब ये राहत खत्म होने वाली है, क्योंकि तेज ठंड फिर लौटने वाली है।
जल्द लौटेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में होने वाली बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं की स्पीड तेज हो जाएगी। एक बार फिर ठंड का असर देखने को मिलेगा। कई जिलों में कोहरा रहेगा। मध्यप्रदेश में ठंड का असर 3-4 दिनों तक रहेगा। कई जिलों में 24 जनवरी से तेज ठंड पड़ने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री तक जाएगा।
जल्द बदलेगा मौसम
उत्तराखंड समेत आसपास के जिलों में भारी बर्फबारी हो रही है। ऐसे में मध्यप्रदेश के मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं का कहर देखने को मिल सकता है। सर्द हवाओं के रफ्तार पकड़ने से तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ेगी।
Comments (0)