अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के चलते LPG गैस की कमी के बीच मध्यप्रदेश के कई शहरों में नए LPG कनेक्शन पर अस्थायी रोक लगाई गई है। इसके तहत इंदौर में प्रशासन ने LPG के नए गैस कनेक्शन के लिए ऑनलाइन पोर्टल एक महीने के लिए बंद कर दिया है।
पोर्टल 1 महीने के लिए बंद
इंदौर जिला प्रशासन के अनुसार शहर में नए LPG गैस कनेक्शन के लिए ऑनलाइन पोर्टल अस्थायी रूप से एक महीने के लिए बंद रहेगा। इस दौरान इंदौरवासी LPG के नए कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।
E-KYC प्रक्रिया भी अस्थायी रूप से बंद
इसी अवधि में LPG ग्राहकों के लिए ई-KYC प्रक्रिया भी बंद रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पोर्टल की यह अस्थायी बंदी पूरी होने के बाद इसे फिर से चालू कर दिया जाएगा।
जरूरत पड़ने पर 5 किलो सिलेंडर का विकल्प उपलब्ध
इंदौर जिला प्रशासन ने बताया कि यदि इस दौरान किसी को तत्काल गैस सिलेंडर की आवश्यकता पड़े, तो घरेलू उपयोग के लिए 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। इच्छुक LPG ग्राहक अपने नजदीकी गैस एजेंसी से संपर्क कर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। यह व्यवस्था तब तक जारी रहेगी जब तक पोर्टल पर नए LPG कनेक्शन देने की प्रक्रिया फिर से शुरू नहीं हो जाती।