केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज नवा रायपुर के सेक्टर-24 स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, विशेष रूप से पर्यटन विकास और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर विस्तृत और रचनात्मक चर्चा हुई।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक स्थल, जनजातीय संस्कृति और पर्यटन की अपार संभावनाओं की जानकारी केंद्रीय मंत्री को दी।मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री शेखावत का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें राजकीय गमछा, बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक तथा बेल मेटल से निर्मित स्मृति-चिन्ह भेंट किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा राज्य के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल भी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने पर्यटन के क्षेत्र में राज्य और केंद्र के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।
Comments (0)