अनूपपुर जिले के कोतमा इलाके में एक गंभीर हादसा हुआ है। कोतमा बस स्टैंड के पास स्थित 4 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में 8-10 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। दो घायल लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है।
कोतमा बस स्टैंड के पास इमारत गिरी
व्यस्त बस स्टैंड इलाके में अचानक 4 मंजिला इमारत गिर जाने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय मौजूद लोगों ने बताया कि इमारत गिरते ही आसपास धूल का गुबार फैल गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
आस-पास की दुकानों को भी नुकसान
इमारत गिरने के कारण पास-पड़ोस की कई दुकानों को भी क्षति पहुंची है। इससे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
राहत और बचाव कार्य जारी
अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। राहत एवं बचाव दल मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटा हुआ है।