मध्यप्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। आने वाले 5 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। प्रदेश के कई जिलों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, कुछ दिनों बाद हल्की बारिश से राहत मिलने के संकेत भी हैं।
MP में इन जिलों में सबसे ज्यादा तापमान
नौगांव (छतरपुर) - 42.4 डिग्री
खजुराहो (छतरपुर) - 42.2 डिग्री
रतलाम - 42 डिग्री
नर्मदापुरम - 41.8 डिग्री
सतना - 41.7 डिग्री
अभी और बढ़ेगी गर्मी
प्रदेश के सभी क्षेत्रों में पिछले 2-3 दिनों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अगले 5 दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ सकता है, जिससे तेज गर्मी का दौर जारी रहेगा।
इन जिलों में हीट वेव अलर्ट
मौसम विभाग ने सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दतिया, भिंड, ग्वालियर, मुरैना, रतलाम और उज्जैन में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।
MP में कब होगी बारिश?
19 और 20 अप्रैल को प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।