मध्यप्रदेश में नए साल से पहले बुधवार देर शाम राज्य सरकार ने कई वरिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नति दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 16 आईएएस अधिकारियों को सचिव पद पर प्रमोट किया गया है। वहीं गृह विभाग ने कई आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।आदेश के मुताबिक सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव पद पर कार्यरत एम. सेल्वेंद्रन को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं गृह विभाग के आदेश में आशुतोष राय को स्पेशल डीजी और जबलपुर आईजी प्रमोद वर्मा को एडीजी के पद पर प्रमोट किया गया है। आशुतोष राय को विशेष पुलिस महानिदेशक (पीएचक्यू) पदस्थ किया गया है।
16 आईएएस सचिव पद पर पदोन्नत
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में 16 आईएएस अधिकारियों को सचिव पद पर पदोन्नति दी गई है। इनमें अनय द्विवेदी, भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं तरुण राठी, कर्मवीर शर्मा, भास्कर लक्षकार, अभिजीत अग्रवाल, आशीष सिंह, छोटे सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, सपना निगम, दीपक कुमार सक्सेना, राम प्रताप सिंह जादौन, बसंत कुर्रे, सुरेश कुमार, चंद्रशेखर वालिम्बे और शीलेंद्र सिंह के नाम शामिल हैं।
11 कलेक्टर सहित 24 आईएएस बने अपर सचिव
सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार 24 आईएएस अधिकारियों को अपर सचिव पद पर प्रमोट किया गया है। इनमें प्रदेश के 11 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। सभी अधिकारियों की वर्तमान पदस्थापना यथावत रखी गई है।
प्रमोट होने वाले कलेक्टरों में धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, नरसिंहपुर कलेक्टर रजनी सिंह, नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना, सतना कलेक्टर सतीश कुमार एस, मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा, सागर कलेक्टर संदीप जी.आर., राजगढ़ कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा, जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पांढुर्णा कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ और गुना कलेक्टर किशोर कुमार कान्याल शामिल हैं।
इसके अलावा ऊर्जा विकास निगम के एमडी अमन बीर सिंह बैंस, एमपी पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉरपोरेशन के एमडी मयंक अग्रवाल, एमपी खनिज निगम के एमडी फ्रैंक नोबल ए, मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एमडी एस. कृष्ण चैतन्य, पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी अनूप कुमार सिंह, ओएसडी सह आयुक्त आयुष उमा महेश्वरी आर, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर सचिव विकास मिश्रा, लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग के अपर सचिव अजय श्रीवास्तव, राजभवन जनजातीय प्रकोष्ठ की सचिव मीनाक्षी सिंह, नगरीय प्रशासन विभाग के अपर आयुक्त कैलाश वानखेड़े, राजस्व जबलपुर संभाग के अपर आयुक्त अमर बहादुर सिंह, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की अपर परियोजना संचालक मनीषा सेंतिया और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की अपर सचिव रूही खान के नाम भी शामिल हैं।
9 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले 15 आईएएस अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड में प्रमोट किया गया है। इनमें अभिलाष मिश्रा, रोहित सिसोनिया, राहुल नामदेव धोटे, अंकिता धाकरे, योगेश तुकाराम भरसट, विवेक कुमार, डॉ. परीक्षित संजय राव झाडे, डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, गुरु प्रसाद, कुमार सत्यम, दिव्यांक सिंह, डॉ. शेर सिंह मीना, अंजू अरुण कुमार, देवेंद्र कुमार नागेंद्र और मनोज कुमार सरयाम शामिल हैं।
इन अधिकारियों को बनाया गया डीआईजी
गृह विभाग के आदेश के अनुसार डीआईजी साइबर निरंजन बी. वायंगणकर को आईजी साइबर पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है। वहीं ए. शियास को आईजी साइबर पुलिस मुख्यालय और ललित शाक्यवार को आईजी शिकायत एवं मानव अधिकार पुलिस मुख्यालय बनाया गया है।इसके अलावा राकेश सगर, राघवेंद्र सिंह बेलवंशी, किरण लता केरकेट्टा, मनोज कुमार राय, रियाज इकबाल, राहुल कुमार लोढा, सिमाला प्रसाद, असित यादव, मयंक अवस्थी, विवेक सिंह, कुमार प्रतीक, शिवदयाल और शैलेंद्र सिंह चौहान को डीआईजी पद पर पदोन्नत किया गया है।
Comments (0)